शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

गैस कीमतों पर जल्द फैसले से तेल-गैस (Oil-Gas) कंपनियों के शेयर उछले

सरकार द्वारा गैस की कीमतों में वृद्धि पर जल्द फैसला लेने की खबरों से शेयर बाजार में तेल-गैस कंपनियों के शेयर भाव में तेजी का रुख बना हुआ है। 

गौरतलब है कि सी रंगराजन (C Rangarajan) समिति द्वारा सुझाये गये फॉर्मूले के बाद 1 अप्रैल 2014 से प्राकृतिक गैस की कीमत 4.2 डॉलर प्रति एमएमबीटीयू से बढ़ कर 8.4 डॉलर प्रति एमएमबीटीयू होनी थी। लेकिन, लोकसभा चुनावों के मद्देनजर गैस के दाम बढ़ाने का फैसला नयी सरकार के जिम्मे छोड़ दिया गया था। अब ऐसी खबरें हैं कि 1 जुलाई 2014 से नयी गैस कीमतें लागू की जा सकती हैं।

शेयर बाजार में ओएनजीसी (ONGC) के शेयर भाव में तेजी का रुख है। आज के कारोबार में शेयर 459.75 रुपये तक चढ़ गया, जो इसके 52 हफ्तों का ऊपरी शिखर भी है। दोपहर 2 बजे यह 6.83% की मजबूती के साथ 451 रुपये पर है।

बीएसई में रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) का शेयर 2.17% की बढ़त के साथ 1111.15 रुपये पर है। 

शेयर बाजार में गेल इंडिया (Gail India) के शेयर में भी मजबूती बनी हुई है। बीएसई में यह 4.87% की बढ़त के साथ 410 रुपये पर है। 

बीएसई में बीपीसीएल (BPCL) का शेयर 650 रुपये तक ऊपर चढ़ गया, जो इसके 52 हफ्तों का ऊपरी शिखर भी है। यह 1.60% की बढ़त के साथ 626.70 रुपये पर है।

आज के कारोबार में बीएसई में इंडियन ऑयल (Indian Oil) के शेयर ने भी 52 हफ्तों के ऊपरी शिखर को छू लिया। यह 1.77% की मजबूती के साथ 373.40 रुपये पर है।

शेयर बाजार में एचपीसीएल (HPCL) के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। बीएसई में आज के कारोबार में कंपनी का शेयर 462.70 रुपये तक चढ़ गया, जो इसके 52 हफ्तों का ऊपरी शिखर है। यह 0.71% की बढ़त के साथ 449.55 रुपये पर है। 

ऑयल इंडिया (Oil India) का शेयर 3.37% की मजबूती के साथ 594.25 रुपये पर है। (शेयर मंथन 06 जून 2014) 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख