शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

डॉव जोंस (Dow Jones) 88 अंक चढ़ा

शुक्रवार को अमेरिकी शेयर बाजार में मजबूती रही। अर्थव्यवस्था में सुधार की खबरों से बाजार को बल मिला।

मई माह में रोजगार के आँकड़ों में भी बढ़ोतरी हुई है। डॉव जोंस और एसऐंडपी 500 सूचकांक रिकॉर्ड ऊपरी स्तरों पर बंद हुए। कारोबार के अंत में डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 88 अंक यानी 0.52% की मजबूती के साथ 16,924 पर रहा। नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 25 अंक यानी 0.59% की बढ़त के साथ 4,321 और एसएंडपी 500 (S&P 500) सूचकांक 9 अंक यानी 0.46% के साथ 1,949 पर बंद हुआ।

पूरे हफ्ते की बात करें तो,  डॉव जोंस में 1.2% की मजबूती रही। एसऐंडपी 500 तो 1.3% चढ़ गया। वहीं हफ्ते भर में नैस्डैक में 1.9% की तेजी रही।

कच्चे तेल (Crude Oil) के भाव में मजबूती रही। नाइमेक्स (Nymex) में कच्चे तेल का जुलाई वायदा भाव 0.31 डॉलर चढ़ कर 102.79 डॉलर प्रति बैरल पर रहा। वहीं सोना नीचे चला गया। कॉमेक्स (Comex) में सोने (Gold) का जुलाई फ्यूचर 0.90 डॉलर की गिरावट के साथ 1,252.40 डॉलर प्रति औंस पर रहा। (शेयर मंथन, 07 जून 2014)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!