शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

फर्टिलाइजर्स (Fertilisers) कंपनियों के शेयरों में तेजी

शेयर बाजार में फर्टिलाइजर्स (Fertilisers) कंपनियों के शेयर भाव में तेजी का रुख है।

खबर है कि सरकार द्वारा यूरिया के दाम बढ़ाने की योजना है। ऐसी खबरे हैं कि सरकार यूरिया की कीमतों में कम से कम 10% का इजाफा कर सकती है। हालाँकि अभी इस खबर की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गयी है। गौरतलब है कि किसान यूरिया फर्टिलाइजर का इस्तेमाल बड़े पैमाने पर करता है।

शेयर बाजार में चंबल फर्टिलाइजर्स ऐंड केमिकल्स (Chambal Fertolisers & Chemicals) के शेयर भाव में तेजी बनी हुई है। बीएसई में आज के शुरुआती कारोबार में कंपनी का शेयर 59.70 रुपये तक ऊपर चढ़ गया, जो इसके 52 हफ्तों का ऊपरी शिखर भी है। दोपहर 2:48 बजे यह 7.93% की मजबूती के साथ 59.20 रुपये पर है। 

टाटा केमिकल्स (Tata Chemicals) का शेयर 2.77% की मजबूती के साथ 345 रुपये पर है। 

मैंगलोर केमिकल्स ऐंड फर्टिलाइजर्स (Mangalore Chemicals & Fertilisers) के शेयर भाव में भी मजबूती है। बीएसई में यह 1.51% की बढ़त के साथ 74 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 09 जून 2014) 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!