शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सेंसेक्स-निफ्टी (Sensex-Nifty) लगातार तीसरे दिन नये रिकॉर्ड स्तर पर

कारोबारी हफ्ते के पहले दिन भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक तेजी के साथ बंद हुए।

आज राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी (Pranab Mukherjee) ने संसद के संयुक्त सत्र में सरकार के दस साल का एजेंडा पेश किया। सरकार के आर्थिक सुधार एजेंडे से अर्थव्यवस्था में सुधार की उम्मीदों से बाजार को बल मिला। 

सेंसेक्स (Sensex) 25,645 और निफ्टी (Nifty) 7,674 नये रिकॉर्ड स्तरों पर रहे। 

निफ्टी 7,600 के मनोवैज्ञानिक स्तर से ऊपर बंद हुए। 

कारोबार के अंत में सेंसेक्स (Sensex) 184 अंक यानी 0.72% की मजबूती के साथ 25,580 पर रहा। निफ्टी 71 अंक यानी 0.94% चढ़ कर 7,655 पर बंद हुआ। सीएनएक्स मिडकैप (CNX Midcap) में 1.13% की मजबूती रही। बीएसई मिडकैप (BSE Midcap) में 1.47% और बीएसई स्मॉलकैप (BSE Smallcap) में 2.13% की मजबूती रही। क्षेत्रों के लिहाज से आज रियल्टी और कैपिटल गुड्स में सबसे ज्यादा खरीदारी का रुख रहा। 

सकारात्मक एशियाई संकेतों के बीच घरेलू बाजार की शुरुआत मजबूती के साथ हुई। निफ्टी 7,600 के स्तर से ऊपर खुला। हालाँकि शुरुआती कारोबार में बाजार में एक सीमित दायरे में कारोबार होता रहा। इस दौरान थोड़ी देर के लिए निफ्टी 7,600 के स्तर से नीचे भी लुढ़क गया। हालाँकि जल्द ही यह इस स्तर से ऊपर पहुँच गया। कारोबार के दूसरे घंटे में बाजार की मजबूती बढ़ी। मजबूत यूरोपीय संकेतों के बीच घरेलू बाजार को बल मिला। इस दौरान सेंसेक्स 25,645 और निफ्टी 7,674 अपने सर्वकालिक ऊपरी स्तरों तक चढ़ गये। हालाँकि दोपहर के कारोबार में बाजार की तेजी में थोड़ी कमी आयी। कारोबार के आखिरी घंटों में बाजार का जोश एक बार फिर बढ़ा। आखिरकार सेंसेक्स-निफ्टी आज के कारोबार में मजबूती के साथ बंद हुए। 

क्षेत्रों के लिहाज से आज रियल्टी क्षेत्र में सबसे ज्यादा 5.61% की तेजी रही। कैपिटल गुड्स में 2.33%, पावर में 2.15%, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 1.82%, धातु में 1.73%, ऑटो में 1.51%, टीईसीके में 0.94%, आईटी में 0.72% और हेल्थकेयर में 0.51% की मजबूती रही। एफएमसीजी में 0.04% की मामूली बढ़त रही। दूसरी ओर, तेल-गैस में 0.36% और बैंकिंग में 0.16% की कमजोरी रही। (शेयर मंथन, 09 जून 2014)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!