शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

निफ्टी (Nifty) गिर कर 7627 पर, सेंसेक्स (Sensex) 110 अंक लुढ़का

भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक आज उतार-चढ़ाव के बाद गिरावट के साथ बंद हुए।

सेंसेक्स (Sensex) 25,736 और निफ्टी (Nifty) 7,700 नये रिकॉर्ड स्तरों पर रहे।

कारोबार के अंत में सेंसेक्स 110 अंक यानी 0.43% की कमजोरी के साथ 25,474 पर रहा। निफ्टी 29 अंक यानी 0.39% गिर कर 7,627 पर बंद हुआ। सीएनएक्स मिडकैप (CNX Midcap) में 1.20% की गिरावट रही। बीएसई मिडकैप (BSE Midcap) में 1.01% और बीएसई स्मॉलकैप (BSE Smallcap) में 0.67% की कमजोरी रही। क्षेत्रों के लिहाज से आज रियल्टी और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में सबसे ज्यादा बिकवाली का रुख रहा। 

मिले-जुले एशियाई संकेतों के बीच घरेलू बाजार की शुरुआत मजबूती के साथ हुई। शुरुआती कारोबार में बाजार में एक सीमित दायरे में उतार-चढ़ाव होता रहा। कारोबार के तीसरे घंटे में बाजार की बढ़त में इजाफा हुआ। निफ्टी ने 7700 के मनोवैज्ञानिक स्तर को छू लिया। इस दौरान सेंसेक्स 25,736 और निफ्टी 7700 तक चढ़ गये। लेकिन बाजार की तेजी यह ज्यादा देर तक कायम न रह सकी। कारोबार के तीसरे घंटे में बाजार बढ़त गँवा कर लाल निशान पर चला गया। दोपहर के कारोबार में बाजार लाल निशान पर सीमित दायरे में रहा। लेकिन यूरोपीय शेयर बाजारों की कमजोर शुरुआत की खबर के बीच घरेलू बाजार की गिरावट बढ़ गयी। निफ्टी 7600 के मनोवैज्ञानिक स्तर के नीचे फिसल गया। इस दौरान सेंसेक्स 25,366 और निफ्टी 7589 तक नीचे चले गये। हालाँकि कारोबार के अंतिम घंटों में निफ्टी 7600 के स्तर के ऊपर आ गया। आखिरकार सेंसेक्स-निफ्टी गिरावट के साथ बंद हुए।

क्षेत्रों के लिहाज से आज रियल्टी क्षेत्र में सबसे ज्यादा 4.21% का घाटा सहना पड़ा। कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 2.99%, धातु में 2.82%, पावर में 2.75%, तेल-गैस में 1.84%, कैपिटल गुड्स में 1.18%, एफएमसीजी में 1.11% और ऑटो में 0.45% की गिरावट रही। दूसरी ओर, आईटी को 2.23% का फायदा हुआ। टीईसीके में 1.25%, हेल्थकेयर में 0.66% और बैंकिंग में 0.06% की मजबूती रही।

(शेयर मंथन, 11 जून 2014)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!