शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

डॉव जोंस (Dow Jones) 110 अंक लुढ़का

गुरुवार को अमेरिकी शेयर बाजार में गिरावट रही। इराक को लेकर चिंता बढ़ने से और खुदरा बिक्री की आँकड़ों की वजह से बाजार पर दबाव बना।

कारोबार के अंत में डॉव जोंस 110 अंक यानी 0.65% की गिरावट के साथ 16,734 पर रहा। नैस्डैक कंपोजिट 34 अंक यानी 0.79% की कमजोरी के साथ 4,298 पर और एसऐंडपी 500 सूचकांक 14 अंक यानी 0.71% की गिरावट के साथ 1,930 पर बंद हुआ।

कच्चे तेल (Crude OIl) के भाव में मजबूती रही। नाइमेक्स (Nymex) में कच्चे तेल का जुलाई वायदा भाव 0.72 डॉलर चढ़ कर 107.25 डॉलर प्रति बैरल पर रहा। वहीं सोना में गिरावट रही। कॉमेक्स (Comex) में सोने (Gold) का जुलाई फ्यूचर 0.90 डॉलर की गिरावट के साथ 1,273.10 डॉलर प्रति औंस पर रहा। (शेयर मंथन, 13 जून 2014)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!