शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

निफ्टी (Nifty) गिर कर 7,558 पर, सेंसेक्स (Sensex) 275 अंक लुढ़का

इराक संकट गहराने की वजह से भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक तेज गिरावट के साथ बंद हुए। निफ्टी (Nifty) 7600 के मनोवैज्ञानिक स्तर के नीचे फिसल गया।

कारोबार के अंत में सेंसेक्स (Sensex) 275 अंक यानी 1.08% की गिरावट के साथ 25,246 पर रहा। निफ्टी 74 अंक यानी 0.96% की कमजोरी के साथ 7,558 पर बंद हुआ। सीएनएक्स मिडकैप (CNX Midcap) में 0.92% की गिरावट रही। बीएसई मिडकैप (BSE Midcap) में 0.73% और बीएसई स्मॉलकैप (BSE Smallcap) में 0.28% की कमजोरी रही। क्षेत्रों के लिहाज से आज रियल्टी और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में सबसे ज्यादा बिकवाली का रुख रहा। 

मिले-जुले एशियाई संकेतों के बीच घरेलू बाजार की शुरुआत हल्की मजबूती के साथ हुई। शुरुआती कारोबार में एक सीमित दायरे में उतार-चढ़ाव शुरू हो गया। कारोबार के दूसरे घंटे में सेंसेक्स 25,609 और निफ्टी 7663 तक चढ़ गये। लेकिन दोपहर के कारोबार में इराक की सबसे बड़ी रिफाइनरी पर विद्रोहियों के हमले की खबर से बाजार बढ़त गवाँ कर लाल निशान पर चला गया। निफ्टी 7,600 के स्तर से नीचे लुढ़क गया। इस दौरान सेंसेक्स 25,114 और निफ्टी 7515 तक नीचे फिसल गये। हालाँकि यूरोपीय शेयर बाजारों से सकारात्मक संकेत मिलने पर दोपहर बाद के कारोबार में बाजार की गिरावट में कमी आयी। निफ्टी 7600 के स्तर के ऊपर आ गया। लेकिन कारोबार के अंतिम घंटे में फिर गिरावट बढ़ गयी। आखिरकार निफ्टी 7600 के स्तर के नीचे बंद हुआ।

क्षेत्रों के लिहाज से आज रियल्टी क्षेत्र में सबसे ज्यादा 2.10% का घाटा सहना पड़ा। कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 1.59%, पावर में 1.51%, तेल-गैस में 1.43%, बैंकिंग में 1.07%, आईटी में 1.04%, ऑटो में 1.01%, कैपिटल गुड्स में 0.92%, टीईसीके में 0.73% और एफएमसीजी में 0.72% की गिरावट रही। दूसरी ओर, हेल्थकेयर में 0.06% की मामूली बढ़त रही।

(शेयर मंथन, 18 जून 2014)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!