शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

तेल-गैस (Oil-Gas) कंपनियों के शेयर लुढ़के, ओएनजीसी (ONGC) टूटा

शेयर बाजार में तेल-गैस (Oil-Gas) कंपनियों के शेयर भाव में भारी गिरावट का रुख है।

सबसे ज्यादा गिरावट ओएनजीसी (ONGC) के शेयरों में दर्ज की गयी है। 

गैस की कीमतों पर चल रहे गतिरोध की वजह से कंपनियों के शेयर भाव पर दबाव बना हुआ है। गैस कीमतों पर पेट्रोलियम मंत्रालय के प्रस्ताव से दबाव की स्थिति है। खबर है कि पेट्रोलियम मंत्रालय के प्रस्ताव में केवल अतिरिक्त उत्पादन पर ही गैस की बढ़ी हुई कीमतें लागू करने की बात कही गयी है। पेट्रोलियम मंत्रालय सी रंगराजन (C Rangarajan) समिति का फॉर्मूला केवल अतिरिक्त गैस उत्पादन पर ही लागू करने के मूड में है। 

गौरतलब है कि सी रंगराजन समिति द्वारा सुझाये गये फॉर्मूले के बाद 1 अप्रैल 2014 से प्राकृतिक गैस की कीमत 4.2 डॉलर प्रति एमएमबीटीयू से बढ़ कर 8.4 डॉलर प्रति एमएमबीटीयू होनी थी। लेकिन, लोकसभा चुनावों के मद्देनजर गैस के दाम बढ़ाने का फैसला नयी सरकार के जिम्मे छोड़ दिया गया था। 

ऑयल ऐंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेसन (ONGC) के शेयर भाव में तेज गिरावट बनी है। बीएशई में दोपहर 1:10 बजे कंपनी का शेयर 6.75% के नुकसान के साथ 412.50 रुपये पर है। 

बीएसई में बीपीसीएल (BPCL) का शेयर 3.74% के नुकसान के साथ 569.20 रुपये पर है। 

शेयर बाजार में ऑयल इंडिया (Oil India) के शेयर भाव में भी गिरावट बनी है। बीएसई में कंपनी का शेयर 2.51% के नुकसान के साथ 333.75 रुपये पर है। 

बीएसई में एचपीसीएल (HPCL) का शेयर 3.65% गिर कर 388 रुपये पर है। 

शेयर बाजार में इंडियन ऑयल (Indian Oil) का शेयर भी नीचे कारोबार कर रहा है। बीएसई में यह 2.73% की गिरावट के साथ 333 रुपये पर है। 

बीएसई में रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) के शेयर में भी गिरावट बनी हुई है। बीएसई में यह 2.62% के नुकसान के साथ 1,038.90 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 19 जून 2014) 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!