शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

निफ्टी (Nifty) गिर कर 7,541 पर, सेंसेक्स (Sensex) 44 अंक नीचे

उतार-चढ़ाव के बाद भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक आज गिरावट के साथ बंद हुए।

निफ्टी (Nifty) 7,600 के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे बंद हुए। 

कारोबार के अंत में सेंसेक्स (Sensex) 44 अंक यानी 0.18% की कमजोरी के साथ 25,202 पर रहा। निफ्टी 17 अंक यानी 0.23% गिर कर 7,541 पर बंद हुआ। सीएनएक्स मिडकैप (CNX Midcap) में 0.71% की गिरावट रही। बीएसई मिडकैप (BSE Midcap) में 0.49% और बीएसई स्मॉलकैप (BSE Smallcap) में 0.38% की कमजोरी रही। क्षेत्रों के लिहाज से आज तेल-गैस और बैंकिंग में सबसे ज्यादा बिकवाली का रुख रहा। 

मिले-जुले एशियाई संकेतों के बीच घरेलू बाजार की शुरुआत मजबूती के साथ हुई। कारोबार के शुरुआती मिनटों में ही निफ्टी 7,600 के स्तर को पार कर गया। इस दौरान सेंसेक्स 25,426 और निफ्टी 7,606 दिन के ऊपरी स्तरों तक चढ़ गये, लेकिन जल्द ही निफ्टी 7,600 के स्तर से नीचे फिसल गया। कारोबार के दूसरे घंटे में बाजार की मजबूती में कमी आयी। इसके बाद बाजार बढ़त गवाँ कर लाल निशान पर फिसल गया। बाजार में एक सीमित दायरे में उतार-चढ़ाव के बीच कारोबार होता रहा। मजबूत यूरोपीय संकेतों के बावजूद बाजार पर दबाव बढ़ा। दोपहर के कारोबार में बाजार में गिरावट बढ़ी। इस दौरान सेंसेक्स 25,070 और निफ्टी 7,503 दिन के निचले स्तरों तक लुढ़क गये। दोपहर बाद के कारोबार में बाजार में एक बार फिर उतार-चढ़ाव के बीच कारोबार शुरू हो गया। कारोबार के आखिरी मिनटों में बाजार लाल निशान पर ही बना रहा। आखिरकार सेंसेक्स-निफ्टी आज के कारोबार में गिरावट के साथ बंद हुए। 

क्षेत्रों के लिहाज से आज तेल-गैस क्षेत्र में सबसे ज्यादा 3.11% की गिरावट रही। बैंकिंग में 0.91%, धातु में 0.84%, पावर में 0.80%, कैपिटल गुड्स में 0.60% और रियल्टी में 0.36% की कमजोरी रही। दूसरी ओर, आईटी में 1.89% की मजबूती रही। टीईसीके में 1.36%, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.94%, हेल्थकेयर में 0.59%, ऑटो में 0.28% और एफएमसीजी में 0.23% की बढ़त रही। (शेयर मंथन, 19 जून 2014)

 

 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!