शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

रेलवे शेयरों पर रहेगी बाजार की नजर : ईस्टर्न फाइनेंशियर्स (Eastern Financiers)

ईस्टर्न फाइनेंशियर्स (Eastern Financiers) के मुताबिक अगले सप्ताह भारतीय शेयर बाजार अस्थिर रहने की संभावना है।

इराक में जारी संकट की वजह से घरेलू बाजार में उथल-पुथल रह सकती है। इससे कच्चे तेल की कीमतों मे उछाल की भी संभावना जतायी जा रही है। अल नीनो के खतरे के साथ सामान्य से कम मानसून भी बाजार के लिए चिंता का विषय बना रहेगा। 

रेल किरायों में बढ़ोतरी की वजह से अगले सप्ताह रेलवे शेयरों पर असर पड़ सकता है। क्योंकि रेलवे के किरायों मे बढ़ोतरी की घोषणा शुक्रवार को बाजार बंद की गयी है। वैश्विक स्तर पर अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने फिलहाल कम ब्याज दरें जारी रखने की घोषणा की है। हालाँकि इराक में जारी संकट से कच्चे तेल की आपूर्ति पर असर देखने योग्य होगा। इसके साथ ही विश्व भर के कई देशों में आगामी सप्ताह में कई अहम आर्थिक आँकड़ें भी जारी किये जायेंगे, जिनसे घरेलू बाजार पर होने वाले प्रभाव पर नजरें बनी रहेंगी। (शेयर मंथन, 21 जून 2014)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख