शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

चीनी (Sugar) कंपनियों के शेयर उछले

चीनी पर आयात शुल्क बढ़ने की खबर से शेयर बाजार में चीनी (Sugar) कंपनियों के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। 

सरकार ने चीनी पर आयात शुल्क 15% से बढ़ा कर 40% कर दिया है। इसके साथ ही चीनी कंपनियों को निर्यात पर मिलने वाली छूट सितंबर तक बढ़ाने का भी फैसला किया गया है। सरकार ने पेट्रोल में 10% एथेनॉल मिलाने को भी मंजूरी दी है। 

शेयर बाजार में मवाना शुगर्स (Mawana Sugars) के शेयर भाव में मजबूती बनी हुई है। बीएसई में दोपहर 3 बजे यह 4.97% की मजबूती के साथ 15.85 रुपये पर है। 

बीएसई में धामपुर शुगर मिल्स (Dhampur Sugar Mills) के शेयर भाव में तेजी का रुख है। यह 6.82% की मजबूती के साथ 65 रुपये पर है। 

शेयर बाजार में श्री रेणुका शुगर्स (Shree Renuka Sugars) के शेयर भाव में मजबूती है। बीएसई में यह 9.76% की मजबूती के साथ 29.25 रुपये पर है।  

बीएसई में धारानी शुगर्स ऐंड केमिकल्स (Dharani Sugars & Chemicals) का शेयर 4.24% की मजबूती के साथ यह 33.20 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 23 जून 2014) 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!