एशियाई शेयर बाजारों में आज सुबह बढ़त का रुख है। वहीं सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) ने 7500 के मनोवैज्ञानिक स्तर को पार कर लिया है।
हैंग सेंग (Hang Seng) में 0.21% की बढ़त है। ताइवान (Taiwan) के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.43% की मजबूती है। शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 0.13% की बढ़त है। कॉस्पी (Kospi) में 0.98% की मजबूती है। स्ट्रेट टाइम्स (Straits Times) 0.09% ऊपर है। दूसरी ओर, जापान के निक्केई (Nikkei) में 0.36% की गिरावट है।
सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज में सिंगापुर निफ्टी सोमवार को निफ्टी के बंद स्तर के मुकाबले 40 अंक की मजबूती के साथ 7533 पर है।
(शेयर मंथन, 24 जून 2014)
Add comment