शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

दोपहर के कारोबार में बाजार में उछाल

भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांकों में तेजी बढ़ती जा रही है। 

निफ्टी (Nifty) 7,500 के मनोवैज्ञानिक स्तर से ऊपर खुला।

दोपहर 1:30 बजे सेंसेक्स 320 अंक यानी 1.28% की मजबूती के साथ 25,350 पर है। निफ्टी 85 अंक यानी 1.14% चढ़ कर 7,579 पर है। सीएनएक्स मिडकैप में 1.71% की मजबूती है। बीएसई मिडकैप में 1.64% और बीएसई स्मॉलकैप में 1.82% की तेजी है। आज के कारोबार में रियल्टी और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स क्षेत्र में सबसे ज्यादा खरीदारी का रुख है

क्षेत्रो के लिहाज से आज रियल्टी क्षेत्र में सबसे ज्यादा 3.43% की तेजी है। कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 2.72%, पावर में 2.38%, कैपिटल गुड्स में 1.75%, धातु में 1.66%, बैंकिंग में 1.49%, एफएमसीजी में 1.44%, तेल-गैस में 1.43% और ऑटो में 1.06% की मजूबती है। टीईसीके में 0.19%, आईटी में 0.06% और हेल्थकेयर में 0.05% की बढ़त बनी हुई है। (शेयर मंथन, 24 जून 2014) 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!