शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आरकॉम (RCom) के शेयर टूटे

शेयर बाजार में रिलायंस कम्युनिकेशंस (Reliance Communications) के शेयर भाव में गिरावट का रुख है।

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आज के शुरुआती कारोबार में कंपनी का शेयर 146.50 रुपये तक नीचे चला गया। हालाँकि अब इसकी गिरावट में कमी आयी है। बीएसई में सुबह 11:05 बजे कंपनी का शेयर भाव 2.48% की कमजोरी के साथ 147.60 रुपये पर है।

कंपनी ने अपना क्वालिफाइड इन्स्टीट्यूशनल प्लेसमेंट (क्यूआईपी) बाजार में पेश कर दिया है। इसका भाव 142.13 रुपये प्रति शेयर रखा गया है। कंपनी क्यूआईपी और वॉरंट इश्यू के जरिये 4300 करोड़ रुपये जुटायेगी। इसमें से क्यूआईपी के जरिये 3000 करोड़ रुपये और वॉरेंट इश्यू करने के जरिये 1300 करोड़ रुपये जुटाने की योजना है।

(शेयर मंथन, 25 जून 2014)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!