भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांकों में आज सुबह गिरावट का रुख है।
सुबह 9:20 बजे बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 25 अंक की गिरावट के साथ 24,483 पर है। निफ्टी (Nifty) 6 अंक की कमजोरी के साथ 7563 पर है। एनएसई के मँझोले सूचकांक सीएनएक्स मिडकैप में 0.20% की मजबूती है। बीएसई स्मॉलकैप में 0.24% और बीएसई मिडकैप में 0.33% की बढ़त है।
क्षेत्रों के लिहाज से बीएसई में सबसे ज्यादा गिरावट तेल-गैस (Oil & Gas) सूचकांक में दिख रही है। यह सूचकांक 3.18% नीचे है।
(शेयर मंथन, 26 जून 2014)
Add comment