शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

निफ्टी (Nifty) गिर कर 7,493 पर, सेंसेक्स (Sensex) 251 अंक लुढ़का

जून वायदा सीरीज के निपटान के दिन आज भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक तेज गिरावट के साथ बंद हुए।

गैस कीमतें नहीं बढ़ाये जाने से बाजार पर दबाव बढ़ा। आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीईए) की बैठक में देश में प्राकृतिक गैस की कीमतों में अगले तीन महीने तक इजाफा नहीं करने का फैसला लिया गया है। 

निफ्टी (Nifty) 7,500 के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे बंद हुए। 

कारोबार के अंत में सेंसेक्स (Sensex) 251 अंक यानी 0.99% की गिरावट के साथ 25,063 पर रहा। निफ्टी 76 अंक यानी 1.00% गिर कर 7,493 पर बंद हुआ। सीएनएक्स मिडकैप (CNX Midcap) में 0.52% की गिरावट रही। बीएसई मिडकैप (BSE Midcap) में 0.30% और बीएसई स्मॉलकैप (BSE Smallcap) में 0.31% की कमजोरी रही। क्षेत्रों के लिहाज से आज तेल-गैस और रियल्टी में सबसे ज्यादा बिकवाली का रुख रहा। 

सकारात्मक एशियाई संकेतों के बीच घरेलू बाजार की शुरुआत कमजोरी के साथ हुई। कारोबार के शुरुआती मिनटों में ही बाजार की गिरावट रही। इसके बाद बाजार में एक बेहद सीमित दायरे में कारोबार होता रहा। मिले-जुले यूरोपीय संकेतों के बीच घरेलू बाजार पर दबाव बढ़ा। दोपहर के कारोबार में बाजार में सीमित दायरे में ही काोरबार जारी रहा, लेकिन कारोबार के आखिरी घंटे में बाजार तेजी से नीचे लुढ़कता चला गया। निफ्टी 7,500 के स्तर से नीचे फिसला। इस दौरान सेंसेक्स 25,021 और निफ्टी 7,481 दिन के निचले स्तरों तक लुढ़क गये। आखिरकार सेंसेक्स-निफ्टी आज के कारोबार में गिरावट के साथ बंद हुए। 

क्षेत्रों के लिहाज से आज तेल-गैस क्षेत्र में सबसे ज्यादा 3.88% की तेज गिरावट रही। रियल्टी में 2.74%, धातु में 1.15%, बैंकिंग में 1.13% और एफएमसीजी में 0.37% की गिरावट रही। दूसरी ओर, कैपिटल गुड्स में 0.88%, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.69%, हेल्थकेयर में 0.33%, टीईसीके में 0.15%, ऑटो में 0.13% और आईटी में 0.15% की बढ़त रही। (शेयर मंथन, 26 जून 2014) 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!