शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

डॉव जोंस (Dow Jones) 21अंक नीचे

गुरुवार को अमेरिकी शेयर बाजार में गिरावट रही। फेडरल रिजर्व द्वारा जल्द ब्याज दरें बढ़ाये जाने के संकेतों से बाजार पर दबाव बढ़ा।

कारोबार के अंत में डॉव जोंस  इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 21 अंक यानी 0.13% की कमजोरी के साथ 16,846 पर रहा। नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 1 अंक यानी 0.02% की मामूली कमजोरी के साथ 4,379 पर और एसऐंडपी 500 (S&P 500) सूचकांक 2 अंक यानी 0.12% की कमजोरी के साथ 1,957 पर सपाट बंद हुआ। 

कच्चे तेल (Crude OIl) के भाव में गिरावट रही। नाइमेक्स (Nymex) में कच्चे तेल का जुलाई वायदा भाव 0.13 डॉलर गिर कर 105.71 डॉलर प्रति बैरल पर रहा। वहीं सोना में मजबूती रही। कॉमेक्स (Comex) में सोने (Gold) का जुलाई फ्यूचर 0.90 डॉलर की मजबूती के साथ 1,317.90 डॉलर प्रति औंस पर रहा। (शेयर मंथन, 27 जून 2014) 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!