शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

रेल बजट (Rail Budget) से निराश बाजार, निफ्टी (Nifty) 7,700 से नीचे लुढ़का

दोपहर के कारोबार में भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांकों में भारी गिरावट है।

आज संसद में रेल मंत्री सदानंद गौड़ा (Sadananda Gowda) द्वारा रेल बजट पेश करने के बाद बाजार पर दबाव बढ़ा।

सेंसेक्स (Sensex) 26,000 और निफ्टी (Nifty) 7,700 के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे लुढ़क गया है।

दोपहर 2:14 बजे सेंसेक्स 312 अंक यानी 1.20% की गिरावट के साथ 25,788 पर है। निफ्टी 92 अंक यानी 1.18 % गिर कर 7,695 पर है। सीएनएक्स मिडकैप में 2.58% की गिरावट है। बीएसई मिडकैप में 2.20% और बीएसई स्मॉलकैप में 2.51% की गिरावट है। आज के कारोबार में रियल्टी और पावर क्षेत्र में सबसे ज्यादा बिकवाली का रुख है।

क्षेत्रो के लिहाज से आज रियल्टी क्षेत्र में सबसे ज्यादा 5.59% की गिरावट है। पावर में 4.49%, धातु में 3.57%, कैपिटल गुड्स में 2.80%, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 2.36%, तेल-गैस में 2.23%, ऑटो में 1.31%, बैंकिंग में 1.15% और टीईसीके में 1.07% की गिरावट है।  आईटी में 0.91% और एफएमसीजी में 0.24% की कमजोरी है। दूसरी ओर, हेल्थकेयर में 0.05% की बढ़त है। (शेयर मंथन, 08 जुलाई 2014) 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!