शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

निफ्टी (Nifty) गिर कर 7,460 पर, सेंसेक्स (Sensex) 348 अंक टूटा

कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक तेज गिरावट के साथ बंद हुए।

निफ्टी (Nifty) 7,500 के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे बंद हुआ। 

कारोबार के अंत में सेंसेक्स (Sensex) 348 अंक यानी 1.37% की गिरावट के साथ 25,024 पर रहा। निफ्टी 108 अंक यानी 1.43% गिर कर 7,460 पर बंद हुआ। सीएनएक्स मिडकैप (CNX Midcap) में 3.23% की गिरावट रही। बीएसई मिडकैप (BSE Midcap) में 2.81% और बीएसई स्मॉलकैप (BSE Smallcap) में 3.31% की गिरावट रही। क्षेत्रों के लिहाज से आज रियल्टी और कैपिटल गुड्स में सबसे ज्यादा बिकवाली का रुख रहा। 

मिले-जुले एशियाई संकेतों के बीच घरेलू बाजार की शुरुआत उतार-चढ़ाव के साथ हुई। इन्फोसिस (Infosys) के उम्मीद से बेहतर तिमाही नतीजों से बाजार को बल मिला। निफ्टी 7,600 के स्तर को पार कर गया। इस दौरान सेंसेक्स 25,548 और निफ्टी 7,626 दिन के ऊपरी स्तरों तक चढ़ गये। हालाँकि बाजार जल्द ही अपनी बढ़त गवाँ कर लाल निशान पर फिसल गया। निफ्टी 7,600 से नीचे लुढ़का। इसके बाद बाजार में एक बेहद सीमित दायरे में उतार-चढ़ाव के बीच कारोबार होता रहा। मजबूत यूरोपीय संकेतों के बावजूद घरेलू बाजार पर दबाव बढ़ा। निफ्टी 7,500 के स्तर से ऊपर-नीचे होता रहा। दोपहर के कारोबार में बाजार की गिरावट बढ़ती चली गयी। कारोबार के आखिरी घंटों में बाजार में गिरावट गहरायी। निफ्टी 7,500 के स्तर के नीचे फिसल गया। इस दौरान सेंसेक्स 25,978 और निफ्टी 7,447 दिन के निचले स्तरों तक लुढ़क गये। आखिरकार सेंसेक्स-निफ्टी आज के कारोबार में उतार-चढ़ाव के बाद गिरावट के साथ बंद हुए। 

क्षेत्रों के लिहाज से आज रियल्टी क्षेत्र को सबसे ज्यादा 5.16% का घाटा हुआ। कैपिटल गुड्स में 4.75%, पावर में 4.54%, धातु में 3.69%, तेल-गैस में 2.78%, बैंकिंग में 2.68%, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 1.22% और ऑटो में 1.03% की गिरावट रही। दूसरी ओर, आईटी में 1.42% की मजबूती रही। हेल्थकेयर में 1.09%, टीईसीके में 1.06% और एफएमसीजी में 0.51% की बढ़त रही। (शेयर मंथन, 11 जुलाई 2014)

 

 

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन : डाउनलोड करें

बाजार सर्वेक्षण (जनवरी 2023)

Flipkart

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"