शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ज्वेलरी (Jewellery) कंपनियों के शेयर टूटे

शेयर बाजार में ज्वेलरी कंपनियों के शेयर भाव में लगातार तीसरे दिन गिरावट बनी हुई है।

पिछले तीन कारोबारी सत्रों में ज्वेलरी क्षेत्र 17% तक लुढ़क गया है। केंद्रीय बजट में सरकार ने सोने पर आयात शुल्क में कोई बदलाव नहीं किया है। सोने पर आयात शुल्क 10% पर कायम है। 

शेयर बाजार में त्रिभुवनदास भीमजी झवेरी (TBZ) के शेयर भाव में तेज गिरावट बनी हुई है। बीएसई में दोपहर 2:57 बजे यह 3.01% के नुकसान के साथ 163 रुपये पर है।

पीसी ज्वेलर (PC Jeweller) के शेयर भाव में भी गिरावट है। यह बीएसई में 3.56% की गिरावट के साथ 112.50 रुपये पर है। 

गीतांजलि जेम्स (Gitanjali Gems) के शेयर में भी तेज गिरावट है। बीएसई में यह 5.71% के नुकसान के साथ 73.45 रुपये पर है। 

तारा ज्वेल्स (Tara Jewels) के शेयर में गिरावट का रुख है। बीएसई में यह 1.65% की कमजोरी के साथ 95.25 रुपये पर है। 

विन्सम डायमंड्स ऐंड ज्वेलरी (Winsome Diamonds & Jewellery) के शेयर भाव में गिरावट बनी हुई है। बीएसई में यह 4.92% के नुकसान के साथ 2.90 रुपये पर है।

श्री गणेश ज्वेलरी (Shree Ganesh Jewellery) के शेयर भाव में गिरावट का रुख है। बीएसई में यह 6.53% के नुकसान के साथ 32.90 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 14 जुलाई 2014) 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!