शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

डॉव जोंस (Dow Jones) रहा सपाट

गुरुवार को अमेरिकी शेयर में मिला-जुला रुख रहा। मिले-जुले आर्थिक आँकड़ों और तिमाही नतीजों से बाजार पर दबाव बढ़ा।

कारोबार के अंत में डॉव जोंस और नैस्डैक लाल निशान पर बंद हुए, जबकि एसऐंडपी 500 सूचकांक हरे निशान पर बंद हुआ। डॉव जोंस 3 अंक यानी 0.02% की मामूली कमजोरी के साथ 17,084 पर रहा। नैस्डैक 2 अंक यानी 0.04% की कमजोरी के साथ 4,472 पर और एसऐंडपी 500 सूचकांक 1 अंक यानी 0.05% की मामूली बढ़त के साथ 1,988 पर सपाट बंद हुआ। 

कच्चे तेल (Crude Oil) के भाव में गिरावट रही। नाइमेक्स (Nymex) में कच्चे तेल का अगस्त वायदा भाव 0.16 डॉलर गिर कर 101.91 डॉलर प्रति बैरल पर रहा। वहीं सोना में मजबूती रही। कॉमेक्स (Comex) में सोने (Gold) का अगस्त फ्यूचर 1.70 डॉलर की मजबूती के साथ 1,292.50 डॉलर प्रति औंस पर रहा। (शेयर मंथन, 25 जुलाई 2014)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!