शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एलऐंडटी (L&T) के शेयर लुढ़के

शेयर बाजार में लार्सन ऐंड टुब्रो (Larsen & Toubro) के शेयर भाव में गिरावट का रुख है।

बीएसई में आज के शुरुआती कारोबार में कंपनी का शेयर 1513.45 रुपये तक नीचे लुढ़क गया। सुबह 10:30 बजे यह 6.85% के नुकसान के साथ 1532.05 रुपये पर है।

गौरतलब है कि कारोबारी साल 2014-15 की पहली तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड मुनाफा 111% बढ़ा है। इस दौरान कंपनी का मुनाफा बढ़ कर 967 करोड़ रुपये हो गया है, जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह 459 करोड़ रुपये रहा था। अप्रैल-जून 2014 तिमाही में कंपनी की कुल आय 10% बढ़ कर 18,975 करोड़ रुपये रही है, जो बीते वर्ष की इसी तिमाही में 17,241 करोड़ रुपये दर्ज हुई थी। (शेयर मंथन, 30 जुलाई 2014)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!