भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांकों में आज सुबह गिरावट का रुख है।
बाजार खुलते ही निफ्टी (Nifty) 7700 के मनोवैज्ञानिक स्तर के नीचे फिसल गया।
सुबह 9:35 बजे बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 136 अंक की गिरावट के साथ 25,758 पर है। निफ्टी 49 अंक की कमजोरी के साथ 7672 पर है। एनएसई के मँझोले सूचकांक सीएनएक्स मिडकैप में 0.36% की गिरावट है। बीएसई स्मॉलकैप में 0.55% और बीएसई मिडकैप में 0.52% की कमजोरी है।
क्षेत्रों के लिहाज से बीएसई में सबसे ज्यादा गिरावट रियल्टी सूचकांक में दिख रही है। यह सूचकांक 1.22% नीचे है।
(शेयर मंथन, 01 अगस्त 2014)
Add comment