शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

गोदरेज इंडस्ट्रीज (Godrej Industris) के शेयर में मजबूती

शेयर बाजार में गोदरेज इंडस्ट्रीज (Godrej Industris) के शेयर भाव में मजबूती का रुख है।

बीएसई में आज के कारोबार में कंपनी का शेयर 338.25 रुपये तक ऊपर चढ़ गया। सुबह 11:17 बजे यह 2.17% की बढ़त के साथ 335 रुपये पर है। 

गौरतलब है कि अप्रैल-जून 2014 तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड मुनाफा 47% बढ़ कर 78 करोड़ रुपये रहा है, जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह 53 करोड़ रुपये रहा है। इस दौरान कंपनी की कुल आय 24% बढ़ कर 2,326 करोड़ रुपये रही है, जो बीते वर्ष की इसी तिमाही में 1,880 करोड़ रुपये रही थी। (शेयर मंथन, 11 अगस्त 2014)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!