शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

डॉव जोंस (Dow Jones) में मामूली कमजोरी

मंगलवार को अमेरिकी शेयर बाजार में लगातार दो दिनों की मजबूती के बाद गिरावट रही।

यूक्रेन संकट से जुड़ी खबरों से बाजार में अस्थिरता रही। एनर्जी क्षेत्र के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट रही। कारोबार के अंत में डॉव जोंस 9 अंक यानी 0.06% की हल्की कमजोरी के साथ 16,561 पर रहा। नैस्डैक 12 अंक यानी 0.27% की कमजोरी के साथ 4,389 पर और एसऐंडपी 500 सूचकांक 3 अंक यानी 0.16% की कमजोरी के साथ 1,934 पर बंद हुआ। 

कच्चे तेल (Crude Oil) के भाव में गिरावट रही। नाइमेक्स (Nymex) में कच्चे तेल का सितंबर वायदा भाव 0.20 डॉलर गिर कर 97.17 डॉलर प्रति बैरल पर रहा। वहीं सोना में भी गिरावट रही। कॉमेक्स (Comex) में सोने (Gold) का सितंबर फ्यूचर 0.40 डॉलर की गिरावट के साथ 1,310.20 प्रति औंस पर रहा। (शेयर मंथन, 13 अगस्त 2014) 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!