एशियाई शेयर बाजारों में आज सुबह बढ़त का रुख है। वहीं सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) में भी मजबूती है।
जापान के निक्केई (Nikkei) में 0.52% की मजबूती है। ताइवान (Taiwan) के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.40% की बढ़त है। कॉस्पी (Kospi) में 0.23% की मजबूती है। स्ट्रेट टाइम्स (Straits Times) 0.17% ऊपर है। दूसरी ओर, शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 0.14% की गिरावट है। हैंग सेंग (Hang Seng) में 0.02% की हल्की कमजोरी है।
सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज में सिंगापुर निफ्टी बुधवार को निफ्टी के बंद स्तर के मुकाबले 17 अंक की मजबूती के साथ 7757 पर है।
(शेयर मंथन, 14 अगस्त 2014)
Add comment