शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

डॉव जोंस (Dow Jones) 176 अंक चढ़ा

सोमवार को अमेरिकी शेयर बाजार में मजबूती का रुख रहा। अंतरराष्ट्रीय तनाव में कमी आने से अमेरिकी बाजार को बल मिला।

नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 14 साल की ऊँचाई पर पहुँच गया है। कारोबार के अंत में डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 176 अंक यानी 1.06% की तेजी के साथ 16,839 पर रहा। नैस्डैक कंपोजिट 43 अंक यानी 0.97% की बढ़त के साथ 4,508 और एसऐंडपी 500 (S&P 500) सूचकांक 17 अंक यानी 0.85% की मजबूती के साथ 1,972 पर बंद हुआ।

कच्चे तेल (Crude Oil) के भाव में मजबूती रही। नाइमेक्स (Nymex) में कच्चे तेल का सितंबर वायदा भाव 0.31 डॉलर चढ़ कर 96.72 डॉलर प्रति बैरल पर रहा। वहीं सोना में भी बढ़त रही। कॉमेक्स (Comex) में सोने (Gold) का सितंबर फ्यूचर 1.10 डॉलर की मजबूती के साथ 1,99.00 डॉलर प्रति औंस पर रहा। 

(शेयर मंथन, 19 अगस्त 2014)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!