शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

निफ्टी (Nifty) चढ़ कर 7,891 पर, सेंसेक्स (Sensex) 46 अंक ऊपर

मजबूत वैश्विक संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक आज हल्की मजबूती के साथ बंद हुए।

निफ्टी (Nifty) 7,900 के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे बंद हुआ। 

कारोबार के अंत में सेंसेक्स (Sensex) 46 अंक यानी 0.17% की मजबूती के साथ 26,360 पर रहा। निफ्टी 16 अंक यानी 0.20% की बढ़त के साथ 7,891 पर बंद हुआ। सीएनएक्स मिडकैप (CNX Midcap) में 0.42% की मजबूती रही। बीएसई मिडकैप (BSE Midcap) में 0.48% और बीएसई स्मॉलकैप (BSE Smallcap) में 0.34% की बढ़त रही। क्षेत्रों के लिहाज से आज कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और बैंकिंग में सबसे ज्यादा खरीदारी का रुख रहा। 

मिले-जुले एशियाई संकेतों के बीच घरेलू बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई। कारोबार के दूसरे घंटे में बाजार की मजबूती बढ़ी। निफ्टी 7,900 के स्तर को पार कर गया। इस दौरान सेंसेक्स 26,465 और निफ्टी 7,920 दिन के ऊपरी स्तरों तक चढ़ गये। मजबूत यूरोपीय संकेतों के बावजूद घरेलू बाजार पर दबाव रहा। निफ्टी 7,900 के स्तर से नीचे फिसल गया। दोपहर के कारोबार में बाजार की मजबूती घटती चली गयी। इस दौरान बाजार बढ़त गवाँ कर लाल निशान पर फिसला। सेंसेक्स 26,263 और निफ्टी 7,856 दिन के निचले स्तरों तक लुढ़क गये। हालाँकि इसके बाद बाजार हरे निशान पर लौटने में कामयाब रहा। कारोबार के आखिरी घंटों में बाजार की मजबूती बढ़ी। आखिरकार सेंसेक्स-निफ्टी आज के कारोबार में मजबूती के साथ बंद हुए। 

क्षेत्रों के लिहाज से आज कंज्यूमर ड्यूरेबल्स क्षेत्र में सबसे ज्यादा 3.78% की मजबूती रही। बैंकिंग में 1.18%, ऑटो में 0.79%, कैपिटल गुड्स में 0.65%, तेल-गैस में 0.51%, हेल्थकेयर में 0.26% और एफएमसीजी में 0.20% की बढ़त रही। दूसरी ओर, रियल्टी को 1.91% का घाटा हुआ। धातु में 1.35%, पावर में 0.99% की गिरावट रही। टीईसीके में 0.18% और आईटी में 0.13% की कमजोरी रही। (शेयर मंथन, 21 अगस्त 2014) 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!