शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

डॉव जोंस (Dow Jones) 38 अंक नीचे

शुक्रवार को अमेरिकी शेयर बाजार में मिला-जुला रुख रहा। फेडरल रिजर्व चेयरपर्सन जेनैट येलेन के बयान से बाजार में अस्थिरता रही।

जेनैट के बयान से ब्याज दरों के प्रति फेडरल रिजर्व का रुख स्पष्ट नहीं हुआ।

यूक्रेन और रूस के बीच बढ़ते तनाव से भी बाजार पर दबाव रहा। कारोबार के अंत में  डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 38 अंक यानी 0.22% की कमजोरी के साथ 17,001 पर रहा। नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 6 अंक यानी 0.14% की बढ़त के साथ 4,539 पर और एसऐंडपी 500 (S&P 500) सूचकांक 4 अंक यानी 0.20% की कमजोरी के साथ 1,988 पर बंद हुआ।

पूरे हफ्ते की बात करें तो, डॉव जोंस में 0.2% और एसऐंडपी 500 में 1.7% की मजबूती दर्ज हुई। वहीं हफ्ते भर में नैस्डैक में 1.7% ऊपर रहा।

कच्चे तेल (Crude Oil) के भाव में गिरावट रही। नाइमेक्स (Nymex) में कच्चे तेल का सितंबर वायदा भाव 0.60 डॉलर गिर कर 93.36 डॉलर प्रति बैरल पर रहा। वहीं सोना में मजबूती रही। कॉमेक्स (Comex) में सोने (Gold) का सितंबर फ्यूचर 6.40 डॉलर की मजबूती के साथ 1,281.80 डॉलर प्रति औंस पर रहा। (शेयर मंथन, 23 अगस्त 2014)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!