शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

जीडीपी आँकड़ों पर रहेगी बाजार की नजरें : ईस्टर्न फाइनेंशियर्स (Eastern Financiers)

ईस्टर्न फाइनेंशियर्स (Eastern Financiers) के मुताबिक अगले सप्ताह भारतीय शेयर बाजार मजबूती के साथ खुलने की उम्मीद है।

अगले सप्ताह अगस्त वायदा सीरीज (F&O) के निपटान की वजह से बाजार में अस्थिरता की संभावना है। सप्ताह के अंत में जीडीपी (GDP) आँकड़े जारी किये जायेंगे। इन विकास दर के आँकड़ों पर बाजार की नजर रहेगी।

क्षेत्रों के लिहाज से तेल-गैस, धातु और खनन क्षेत्र के शेयर और चीनी क्षेत्र के शेयरों पर बाजार की नजरें रहेंगी। लौह अयस्क की दरें 10% से बढ़ा कर 15% की गयी हैं। वहीं चीनी पर आयात शुल्क 15% से बढ़ा कर 25% किया गया है। 

वैश्विक स्तर पर भी कई अहम आँकड़ें जारी किये जायेंगे, जिनका भारतीय शेयर बाजार पर असर देखना दिलचस्प होगा। अमेरिकी फेडरल रिजर्व (Federal Reserve) की चेयरपर्सन जैनेट येलेन (Janet Yellen) द्वारा जल्द ब्याज दरें नहीं बढ़ाये जाने के संकेतों से घरेलू बाजार पर इसके असर पर बाजार की निगाहें रहेंगी। (शेयर मंथन, 23 अगस्त 2014) 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!