शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

जेएसपीएल (JSPL) के शेयर टूटे

कोयला आवंटन ब्लॉक मामले में उच्चतम न्यायालय (SC) के फैसले के बाद आज लगातार दूसरे दिन शेयर बाजार में जिंदल स्टील ऐंड पावर (Jindal Steel Power) के शेयर भाव में गिरावट बनी हुई है।

पिछले दो कारोबारी सत्रों में कंपनी का शेयर 20% तक नीचे लुढ़क गया है। बीएसई में आज के शुरुआती कारोबार में कंपनी का शेयर 233.10 रुपये तक नीचे लुढ़क गया। दोपहर 12:13 बजे यह 4.38% के नुकसान के साथ 242.05 रुपये पर है। 

गौरतलब है कि उच्चतम न्यायालय ने 1993 के बाद के सभी कोयला आवंटन को अवैध घोषित किया है। इस मामले में अगली सुनवाई 1 सितंबर को होगी। (शेयर मंथन, 26 अगस्त 2014) 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!