शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अडानी पावर (Adani Power) के शेयर फिसले

बिजली दरें बढ़ाने पर रोक की खबर से शेयर बाजार में अडानी पावर (Adani Power) के शेयर भाव में तेज गिरावट का रुख है।

बीएसई में अब तक के कारोबार में कंपनी का शेयर 48.60 रुपये तक नीचे लुढ़क गया है। दोपहर 1:50 बजे यह 7.77% के नुकसान के साथ 48.70 रुपये पर है।

उच्चतम न्यायालय (SC) ने बिजली टैरिफ बढ़ाने की याचिका पर रोक लगा दी है। गौरतलब है कि अडानी पावर ने कोयले की बढ़ी हुई कीमतों का हवाला देते हुए बिजली दरें बढ़ाने की मंजूरी माँगी थी, जिसे एपेलेट ट्रिब्यूनल ने हरी झंडी दिखा दी थी लेकिन कल उच्चतम न्यायालय ने इस पर रोक लगा दी। 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!