शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

डॉव जोंस (Dow Jones) 15 अंक ऊपर

बुधवार को अमेरिकी शेयर बाजार में मिला-जुला रुख रहा। रूस-यूक्रेन के बीच बढ़ते तनाव से अमेरिकी बाजार में दबाव रहा।

कारोबार के अंत में डॉव जोंस और एसऐंडपी 500 सूचकांक हरे निशान पर बंद हुए, जबकि नैस्डैक लाल निशान पर बंद हुए। डॉव जोंस 15 अंक यानी 0.09% की मजबूती के साथ 17,122 पर रहा। नैस्डैक 1 अंक यानी 0.02% की मामूली कमजोरी के साथ 4,569 पर एकदम सपाट और एसऐंडपी 500 सूचकांक एकदम सपाट और 2,000 पर बंद हुआ।

कच्चे तेल (Crude Oil) के भाव में गिरावट रही। नाइमेक्स (Nymex) में कच्चे तेल का अक्टूबर वायदा भाव 0.09 डॉलर गिर कर 93.79 डॉलर प्रति बैरल पर रहा। वहीं सोना में मजबूती रही। कॉमेक्स (Comex) में सोने (Gold) का सितंबर फ्यूचर 2.50 डॉलर की बढ़त के साथ 1,284.40 डॉलर प्रति औंस पर रहा। 

(शेयर मंथन, 28 अगस्त 2014)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!