शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

निफ्टी (Nifty) 8,000 पर बंद, सेंसेक्स-निफ्टी (Sensex-Nifty) रिकॉर्ड स्तरों पर

कारोबारी हफ्ते के पहले दिन भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक तेजी के साथ बंद हुए।

निफ्टी (Nifty) 8,000 के मनोवैज्ञानिक स्तर के ऊपर बंद हुआ।

सेंसक्स 26,900 और निफ्टी 8,035 अब तक सर्वकालिक रिकॉर्ड स्तरों तक पहुँच गये।

कारोबार के अंत में सेंसेक्स (Sensex) 229 अंक यानी 0.86% की मजबूती के साथ 26,868 पर रहा। निफ्टी 73 अंक यानी 0.92% चढ़ कर 8,028 पर बंद हुआ। सीएनएक्स मिडकैप (CNX Midcap) में 1.99% की मजबूती रही। बीएसई मिडकैप (BSE Midcap) में 1.57% और बीएसई स्मॉलकैप (BSE Smallcap) में 1.30% की मजबूती रही। क्षेत्रों के लिहाज से आज धातु और कैपिटल गुड्स में सबसे ज्यादा खरीदारी का रुख रहा। 

मिले-जुले एशियाई संकेतों के बीच घरेलू बाजार की शुरुआत मजबूती के साथ हुई। शुरुआती कारोबार में ही निफ्टी 8,000 के स्तर को पार कर गया। हालाँकि इसके बाद निफ्टी 8,000 के स्तर के ऊपर-नीचे होता रहा, लेकिन जल्द ही यह इस स्तर के ऊपर बने रहने में कामयाब रहा। इसके बाद जैसे-जैसे कारोबार बढ़ता गया, बाजार की मजबूती बढ़ती चली गयी। मिले-जुले यूरोपीय संकेतों के बीच घरेलू बाजार की तेजी जारी रही। दोपहर के कारोबार में बाजार नये रिकॉर्ड बनाता चला गया। कारोबार के आखिरी घंटों में बाजार का जोश बढ़ा। इस दौरान सेंसेक्स 26,900 और निफ्टी 8,035 दिन के ऊपरी स्तरों तक चढ़ गये। आखिरकार सेंसेक्स-निफ्टी आज के कारोबार में मजबूती के साथ बंद हुए। 

क्षेत्रों के लिहाज से आज धातु क्षेत्र को सबसे ज्यादा 2.79% का फायदा हुआ। कैपिटल गुड्स में 2.75%, रियल्टी में 2.72%, पावर में 2.60%, बैंकिंग में 1.79%, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 1.63%, तेल-गैस में 1.61% और ऑटो में 1.32% की मजबूती रही। टीईसीके में 0.73%, आईटी में 0.38% और हेल्थकेयर में 0.18% की बढ़त रही। दूसरी ओर, एफएमसीजी में 0.67% की गिरावट रही। (शेयर मंथन, 01 सितंबर 2014) 

 

 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!