शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

दोपहर के कारोबार में बाजार चढ़ा

भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांकों की मजबूती बढ़ी है।

सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी (Nifty) नये रिकॉर्ड ऊपरी स्तरों तक चढ़ गये हैं। 

दोपहर 1:22 बजे सेंसेक्स 127 अंक यानी 0.47% की मजबूती के साथ 27,146 पर है। निफ्टी 34 अंक यानी 0.42% चढ़ कर 8,117 पर है। सीएनएक्स मिडकैप में 0.86% की बढ़त है। बीएसई मिडकैप में 0.76% और बीएसई स्मॉलकैप में 0.55% की बढ़त है। आज के कारोबार में आईटी और टीईसीके क्षेत्र में सबसे ज्यादा खरीदारी का रुख है।

क्षेत्रो के लिहाज से आज आईटी क्षेत्र में सबसे ज्यादा 2.34% की तेजी बनी हुई है। टीईसीके में 2.19%, कैपिटल गुड्स में 0.82%, हेल्थकेयर में 0.55%, धातु में 0.51%, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.44% और ऑटो में 0.40% की मजबूती है। तेल-गैस में 0.07% और पावर में 0.05% की बढ़त है। रियल्टी एकदम सपाट है। दूसरी ओर, एफएमसीजी में 0.36% और बैंकिंग में 0.20% की कमजोरी है। (शेयर मंथन, 03 सितंबर 2014)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!