शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

निफ्टी (Nifty) चढ़ कर 8,115 पर, सेंसेक्स (Sensex) 121 अंक ऊपर

भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक एक बार फिर रिकॉर्ड स्तरों पर बंद हुए।

सेंसेक्स 27,226 और निफ्टी 8,142 पर रिकॉर्ड स्तरों तक चढ़ गये।

निफ्टी (Nifty) 8,100 के मनोवैज्ञानिक स्तर के ऊपर बंद हुआ।

कारोबार के अंत में सेंसेक्स (Sensex) 121 अंक यानी 0.45% की मजबूती के साथ 27,140 पर रहा। निफ्टी 32 अंक यानी 0.39% चढ़ कर 8,115 पर बंद हुआ। सीएनएक्स मिडकैप (CNX Midcap) में 0.98% की मजबूती रही। बीएसई मिडकैप (BSE Midcap) में 0.85% और बीएसई स्मॉलकैप (BSE Smallcap) में 0.39% की बढ़त रही। क्षेत्रों के लिहाज से आज आईटी और टीईसीके में सबसे ज्यादा खरीदारी का रुख रहा। 

मिले-जुले एशियाई संकेतों के बीच घरेलू बाजार की शुरुआत मजबूती के साथ हुई। निफ्टी 8,100 के स्तर से ऊपर खुला। कारोबार के दूसरे घंटे में बाजार का जोश बढ़ा। हालाँकि इसके बाद बाजार की मजबूती में थोड़ी कमी आयी लेकिन मजबूत यूरोपीय संकेतों के बीच घरेलू बाजार को बल मिला। दोपहर के कारोबार में जैसे-जैसे कारोबार बढ़ता गया, बाजार की मजबूती बढ़ती चली गयी। इस दौरान सेंसेक्स 27,226 और निफ्टी 8,142 दिन के ऊपरी स्तरों तक चढ़ गये। हालाँकि इसके बाद बाजार की तेजी में कमी आयी। कारोबार के आखिरी घंटे में बाजार में एक सीमित दायरे में कारोबार होता रहा। आखिरकार सेंसेक्स-निफ्टी आज के कारोबार में मजबूती के साथ बंद हुए। 

क्षेत्रों के लिहाज से आज आईटी क्षेत्र को सबसे ज्यादा 2.50% का फायदा हुआ। टीईसीके में 2.21%, रियल्टी में 2.15%, धातु में 1.16%, कैपिटल गुड्मेंस  0.80% और ऑटो में 0.67% की मजबूती रही।  कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.44%, हेल्थकेयर 0.30% की बढ़त रही। तेल-गैस में 0.02% की मामूली बढ़त रही। दूसरी ओर, एफएमसीजी में 0.59% की गिरावट रही। बैंकिंग में 0.12% और पावर में 0.06% की कमजोरी रही। (शेयर मंथन, 03 सितंबर 2014) 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!