शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मैरिको काया (Marico Kaya) के शेयर ने छुआ 52 हफ्तों का ऊपरी शिखर

आरबीआई (RBI) के फैसले के बाद शेयर  बाजार में मैरिको काया (Marico Kaya) के शेयर भाव में मजबूती का रुख है।

बीएसई में आज के कारोबार में कंपनी का शेयर 650 रुपये तक ऊपर चढ़ गया, जो इसके 52 हफ्तों का ऊपरी शिखर भी है। दोपहर 1:18 बजे यह 3.20% की बढ़त के साथ 644.25 रुपये पर है। 

भारतीय रिजर्व बैंक ने विदेशी निवेशकों को कंपनी की 40% तक की चुकता पूँजी खरीदने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। मंजूरी मिलने के बाद विदेशी निवेशक पोर्टफोलियो इन्वेस्टमेंट योजना के तहत कंपनी में 40% तक का निवेश कर सकते हैं। (शेयर मंथन, 04 सितंबर 2014) 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!