शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

डॉव जोंस (Dow Jones) में हल्की कमजोरी

गुरुवार को अमेरिकी शेयर बाजार में गिरावट रही। यूरोपियन सेंट्रल बैंक ने ब्याज दरों में कटौती की है।

ब्याज दरें घटा कर रिकॉर्ड निचले स्तरों पर कर दी गयी है। मासिक रोजगार आँकड़ों के जारी होने से पहले भी बाजार में अस्थिरता रही। कारोबार के अंत में डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 9 अंक यानी 0.05% की कमजोरी के साथ 17,070 पर रहा। नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 10 अंक यानी 0.22% की कमजोरी के साथ 4,562 और एसऐंडपी 500 (S&P 500) सूचकांक 3 अंक यानी 0.15% की कमजोरी के साथ 1,998 पर रहा।

कच्चे तेल (Crude Oil) के भाव में गिरावट रही। नाइमेक्स (Nymex) में कच्चे तेल का अक्टूबर वायदा भाव 0.08 डॉलर गिर कर 94.37 डॉलर प्रति बैरल पर रहा। वहीं सोना में भी गिरावट रही। कॉमेक्स (Comex) में सोने (Gold) का अक्टूबर फ्यूचर 2.30 डॉलर की गिरावट के साथ 1,264.20 डॉलर प्रति औंस पर रहा। (शेयर मंथन, 05 सितंबर 2014) 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!