भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांकों में आज सुबह हल्की गिरावट का रुख है।
सुबह 9:55 बजे बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 25 अंक यानी 0.09% की कमजोरी के साथ 27,294 पर है। निफ्टी 10 अंक यानी 0.12% की कमजोरी के साथ 8,164 पर है। एनएसई के मँझोले सूचकांक सीएनएक्स मिडकैप में 0.21% की बढ़त है। बीएसई स्मॉलकैप में 0.30% की हल्की गिरावट है, जबकि बीएसई मिडकैप में 0.23% की बढ़त है।
क्षेत्रों के लिहाज से बीएसई में सबसे ज्यादा गिरावट धातु सूचकांक में दिख रही है। यह सूचकांक 0.46% नीचे है।
(शेयर मंथन, 09 सितंबर 2014)
Add comment