शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

लैंको इन्फ्राटेक (Lanco Infratech) के शेयर उछले

शेयर बाजार में लैंको इन्फ्राटेक (Lanco Infratech) के शेयर भाव में तेजी का रुख है।

बीएसई में आज के कारोबार में कंपनी का शेयर 8.85 रुपये तक ऊपर चढ़ गया। दोपहर 1 बजे यह 7.92% की मजबूती के साथ 8.72 रुपये पर है। 

खबर है कि कंपनी पूँजी जुटाने के लिए विभिन्न विकल्पों पर विचार कर रही है। इसलिए कंपनी 5,000 करोड़ रुपये जुटाने के लिए 3,000 मेगावॉट क्षमता का थर्मल संयंत्र बेचने जा रही है। कंपनी इससे प्राप्त पूँजी का इस्तेमाल अपने कर्जों को कम करने में करेगी। (शेयर मंथन, 10 सितंबर 2014)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!