शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

निफ्टी (Nifty) 8,100 से पार

दोपहर के कारोबार में भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांकों में शानदार तेजी का रुख है।

सेंसेक्स (Sensex) 27,000 और निफ्टी (Nifty) 8,100 के मनोवैज्ञानिक स्तर को पार कर गये हैं।

दोपहर 1:33 बजे सेंसेक्स 438 अंक यानी 1.64% की मजबूती के साथ 27,069 पर है। निफ्टी 129 अंक यानी 1.62% चढ़ कर 8,105 पर है। सीएनएक्स मिडकैप में 1.64% की बढ़त है। बीएसई मिडकैप में 1.72% और बीएसई स्मॉलकैप में 2.61% की मजबूती है। आज के कारोबार में रियल्टी और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स क्षेत्र में सबसे ज्यादा खरीदारी का रुख है।

क्षेत्रो के लिहाज से आज रियल्टी क्षेत्र में सबसे ज्यादा 3.96% की तेजी बनी हुई है। कंज्यूर ड्यूरेबल्स में 2.37%, कैपिटल गुड्स में 2.37%, ऑटो में 2.07%, पावर में 1.86%, बैंकिंग में 1.76%, हेल्थकेयर में 1.71%, तेल-गैस में 1.67% और धातु में 1.27% की मजबूती है। टीईसीके में 0.96%, आईटी में 0.82% और एफएमसीजी में 0.41% की बढ़त है। (शेयर मंथन, 18 सितंबर 2014) 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!