शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

निफ्टी (Nifty) 8,100 से नीचे फिसला

दोपहर के कारोबार में भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांकों में गिरावट बढ़ी है।

सेंसेक्स (Sensex) 27,000 और निफ्टी (Nifty) 8,100 के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे लुढ़क गये हैं।

दोपहर 1:52 बजे सेंसेक्स 297 अंक यानी 1.08% की गिरावट के साथ 26,912 पर है। निफ्टी 92 अंक यानी 1.13% गिर कर 8,054 पर है। सीएनएक्स मिडकैप में 1.26% की गिरावट है। बीएसई मिडकैप में 1.43% और बीएसई स्मॉलकैप में 1.80% की गिरावट है। आज के कारोबार में रियल्टी और तेल-गैस क्षेत्र में सबसे ज्यादा बिकवाली का रुख है।

क्षेत्रो के लिहाज से आज रियल्टी क्षेत्र को सबसे ज्यादा 4.07% का घाटा हुआ है। तेल-गैस में 1.94%, कैपिटल गुड्स में 1.86%, धातु में 1.84%, ऑटो में 1.45%, बैंकिंग में 1.41%, हेल्थकेयर में 1.25% और पावर में 0.88% की गिरावट है। कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.49%, टीईसीके में 0.44%, आईटी में 0.19% और एफएमसीजी में 0.15% की कमजोरी है। (शेयर मंथन, 23 सितंबर 2014) 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!