शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

डॉव जोंस (Dow Jones) 154 अंक चढ़ा

बुधवार को अमेरिकी शेयर बाजार में तेजी रही। अगस्त महीने में घरों की बिक्री आँकड़ों में शानदार बढ़ोतरी से बाजार को बल मिला।

कारोबार के अंत में डॉव जोंस 154 अंक यानी 0.90% की मजबूती के साथ 17,210 पर रहा। नैस्डैक 47 अंक यानी 1.03% चढ़ कर 4,555 पर और एसऐंडपी 500 सूचकांक 16 अंक यानी 0.78% की बढ़त के साथ 1,998 पर बंद हुए। 

कच्चे तेल (Crude Oil) के भाव में गिरावट रही। नाइमेक्स (Nymex) में कच्चे तेल का अक्टूबर वायदा भाव 0.08 डॉलर गिर कर 91.45 डॉलर प्रति बैरल पर रहा। वहीं सोना में भी गिरावट रही। कॉमेक्स (Comex) में सोने (Gold) का अक्टूबर फ्यूचर 1.60 डॉलर की गिरावट के साथ 1,220.70 डॉलर प्रति औंस पर रहा। (शेयर मंथन, 25 सितंबर 2014) 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!