शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

डॉव जोंस (Dow Jones) 264 अंक टूटा

गुरुवार को अमेरिकी शेयर बाजार में तेज गिरावट दर्ज हुई। यूरोपियन सेंट्रल बैंक द्वारा ब्याज दरें बढ़ाये जाने और वैश्विक अस्थिरता बढ़ने की खबरों से बाजार पर दबाव बढ़ा। 

कारोबार के अंत में डॉव जोंस 264 अंक यानी 1.54% की गिरावट के साथ 16,946 पर रहा। नैस्डैक 88 अंक यानी 1.94% गिर कर 4,467 पर और एसऐंडपी 500 सूचकांक 32 अंक यानी 1.62% की गिरावट के साथ 1,966 पर बंद हुआ। 

कच्चे तेल (Crude Oil) के भाव में गिरावट रही। नाइमेक्स (Nymex) में कच्चे तेल का अक्टूबर वायदा भाव 0.05 डॉलर गिर कर 91.25 डॉलर प्रति बैरल पर रहा। वहीं सोना में मजबूती रही। कॉमेक्स (Comex) में सोने (Gold) का अक्टूबर फ्यूचर 5.40 डॉलर की मजबूती के साथ 1,230.00 डॉलर प्रति औंस पर रहा। (शेयर मंथन, 26 सितंबर 2014) 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!