शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

दोपहर के कारोबार में निफ्टी (Nifty) 7,900 से ऊपर

दोपहर के कारोबार में भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांकों में गिरावट का रुख है।

 निफ्टी (Nifty) 7,900 के मनोवैज्ञानिक स्तर से ऊपर लौट आया है।

दोपहर 1:34 बजे सेंसेक्स 51 अंक यानी 0.19% की कमजोरी के साथ 26,418 पर है। निफ्टी 4 अंक यानी 0.05% की मामूली कमजोरी के साथ 7,909 पर है। सीएनएक्स मिडकैप में 0.17% की कमजोरी है। बीएसई मिडकैप में 0.49% और बीएसई स्मॉलकैप में 0.67% की गिरावट है। आज के कारोबार में कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और टीईसीके क्षेत्र में सबसे ज्यादा बिकवाली का रुख है।

क्षेत्रो के लिहाज से आज कंज्यूमर ड्यूरेबल्स क्षेत्र में सबसे ज्यादा 1.49% की गिरावट है। टीईसीके में 0.54%, ऑटो में 0.51%, आईटी में 0.34%, एफएमसीजी में 0.18% और पावर में 0.09% की कमजोरी है। दूसरी ओर, धातु में 1.22% और हेल्थकेयर में 1.14% की मजबूती है। रियल्टी में 0.37%, तेल-गैस में 0.29%, बैंकिंग में 0.25%, कैपिटल गुड्स में 0.22% की बढ़त है। (शेयर मंथन, 26 सितंबर 2014) 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!