शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

निफ्टी (Nifty) 8,000 से पार

दोपहर के कारोबार में भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांकों की मजबूती बढ़ी है।

दोपहर 1 बजे सेंसेक्स 204 अंक यानी 0.77% की मजबूती के साथ 26,801 पर है। निफ्टी 57 अंक यानी 0.72% चढ़ कर 8,016 पर है। सीएनएक्स मिडकैप में 1.14% की बढ़त है। बीएसई मिडकैप में 0.87% और बीएसई स्मॉलकैप में 0.99% की मजबूती है। आज के कारोबार में कंज्यूमर ड्यरेबल्स और कैपिटल गुड्स क्षेत्र में सबसे ज्यादा खरीदारी का रुख है।

क्षेत्रो के लिहाज से आज कंज्यूमर ड्यूरेबल् क्षेत्र में सबसे ज्यादा 2.29% की तेजी बनी हुई है। कैपिटल गुड्स में 1.62%, हेल्थकेयर में 1.46%, ऑटो में 1.17%, धातु में 0.97%, तेल-गैस में 0.83% और एफएमसीजी में 0.80% की मजबूती है। बैंकिंग में 0.59%, रियल्टी में 0.50% और पावर में 0.34% की बढ़त है। दूसरी ओर, आईटी में 0.17% और टीईसीके में 0.06% की कमजोरी है। (शेयर मंथन, 30 सितंबर 2014)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!