शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

निफ्टी (Nifty) गिर कर 7,852 पर, सेंसेक्स (Sensex) 296 अंक लुढ़का

कमजोर अंतरराष्ट्रीय संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक आज तेज गिरावट के साथ बंद हुए। 

निफ्टी (Nifty) 7,900 के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे बंद हुआ।

कारोबार के अंत में सेंसेक्स 296 अंक यानी 1.11% की गिरावट के साथ 26,272 पर रहा। निफ्टी 93 अंक यानी 1.17% गिर कर 7,852 पर बंद हुआ। सीएनएक्स मिडकैप (CNX Midcap) में 1.11% की गिरावट रही। बीएसई के स्मॉलकैप (Smallcap) में 0.79% और बीएसई मिडकैप (BSE Midcap) में 0.90% की गिरावट रही। क्षेत्रों के लिहाज से धातु और हेल्थकेयर क्षेत्रों में सबसे ज्यादा बिकवाली का रुख रहा।

मिले-जुले एशियाई संकेतों के बीच घरेलू बाजार की शुरुआत कमजोरी के साथ हुई। निफ्टी 7,900 के स्तर से नीचे खुला। हालाँकि चंद मिनटों में ही निफ्टी इस स्तर को पार करने में कामयाब रहा। इसके बाद जैसे-जैसे कारोबार बढ़ता गया, बाजार की गिरावट भी बढ़ती चली गयी। कमजोर यूरोपीय संकेतों के बीच घरेलू बाजार पर दबाव बढ़ा। निफ्टी 7,900 के स्तर से नीचे फिसला। हालाँकि इसके बाद बाजार में एक सीमित दायरे में कारोबार होता रहा। निफ्टी 7,900 के स्तर से ऊपर-नीचे होता रहा। दोपहर के कारोबार में बाजार में गिरावट तेज हुई। निफ्टी 7,900 के स्तर से नीचे फिसला। कारोबार के आखिरी घंटों में बाजार लुढ़कता चला गया। इस दौरान सेंसेक्स 26,250 और निफ्टी 7,843 दिन के निचले स्तरों तक लुढ़क गये। आखिरकार, आज के कारोबार में सेंसेक्स-निफ्टी गिरावट के साथ ही बंद हुए। 

क्षेत्रों के लिहाज से धातु को सबसे ज्यादा 2.65% का घाटा हुआ। हेल्थकेयर में 1.85%, कैपिटल गुड्स में 1.78%, रियल्टी में 1.27%, बैंकिंग में 0.87%, ऑटो में 0.83% आईटी में 0.81%, तेल-गैस में 0.69%, टीईसीके में 0.66% और एफएमसीजी में 0.49% की गिरावट रही। पावर में 0.03% की मामूली कमजोरी रही। (शेयर मंथन, 07 अक्टूबर 2014) 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!