शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

दोपहर के कारोबार में बाजार चढ़ा

मजबूत अंतरराष्ट्रीय संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांकों का जोश बढ़ा है।

निफ्टी (Nifty) 7,900 के मनोवैज्ञानिक स्तर से ऊपर है।

दोपहर 1:28 बजे सेंसेक्स 365 अंक यानी 1.39% की मजबूती के साथ 26,612 पर है। निफ्टी 105 अंक यानी 1.34% चढ़ कर 7,948 पर है। सीएनएक्स मिडकैप में 1.50% की बढ़त है। बीएसई मिडकैप में 1.63% और बीएसई स्मॉलकैप में 1.46% की मजबूती है। आज के कारोबार में कैपिटल गुड्स और बैंकिंग क्षेत्र में सबसे ज्यादा खरीदारी का रुख है। 

क्षेत्रो के लिहाज से आज कैपिटल गुज्ल क्षेत्र में सबसे ज्यादा 2.44% की तेजी बनी हुई है। बैंकिंग में 2.35%, रियल्टी में 2.30%, पावर में 1.68%, तेल-गैस में 1.39%, धातु-हेल्थकेयर दोनों में 1.17% व 1.17%, ऑटो में 0.70%, टीईसीके में 0.59% की मजबूती है। कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.53% और आईटी में 0.09% की बढ़त है। (शेयर मंथन, 09 अक्टूबर 2014)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!