शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

हिंडाल्को इंडस्ट्रीज (Hindalco Industries) के शेयर चढ़े

एल्कोआ (Alcoa) के शानदार तिमाही नतीजों की वजह से शेयर बाजार में हिंडाल्को इंडस्ट्रीज (Hindalco Industries) के शेयर भाव में मजबूती का रुख है।

बीएसई में आज के कारोबार में कंपनी का शेयर 157.75 रुपये तक ऊपर चढ़ गया। दोपहर 2:34 बजे यह 5.44% की बढ़त के साथ 156.65 रुपये पर है।

अमेरिका की बड़ी एल्युमिनियम कंपनी एल्कोआ इंक के तीसरी तिमाही के नतीजें उम्मीद से कहीं ज्यादा शानदार रहे हैं। एल्युमिनियम की ऊँची कीमतों और कम लागत की वजह से कंपनी के कारोबार को फायदा पहुँचा है। एल्कोआ के शानदार नतीजे आने के बाद हिंडाल्को की सब्सीडियरी कंपनी नोवेलिस (Novalis) के मजबूत तिमाही नतीजों की उम्मीद बढ़ गयी है। (शेयर मंथन, 09 अक्टूबर 2014) 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!