शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

रैमको सिस्टम्स (Ramco Systems) के शेयर ने छुआ ऊपरी सर्किट

शेयर बाजार में रैमको सिस्टम्स (Ramco Systems) के शेयर भाव में तेजी का रुख है।

बीएसई में आज के कारोबार में कंपनी के शेयर ने ऊपरी सर्किट छू लिया है। यह 4.99% की मजबूती के साथ 455.45 रुपये पर है। 

गौरतलब है कि रैमको और इसकी सब्सीडियरी कंपनियों को 50 लाख डॉलर से अधिक के तीन ठेके मिले हैं। 

कंपनी का अगले पाँच वर्षों की अवधि के लिए यूके में एविएशन सॉल्युशंस और इससे संबंधित सेवाएँ मुहैया कराने के लिए पहली परियोजना मिली है। रैमको की सब्सीडियरी रैमको सिस्टम्स कॉर्प को अमेरिका में एविएशन और  एचसीएम से संबंधित सेवाएँ देने के लिए ठेका मिला है। वहीं, दुबई में अगले तीन सालों में पेरोल सेवाएँ देने के लिए परियोजना मिली है। (शेयर मंथन, 09 अक्टूबर 2014) 

 

 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!